August 12, 2026 14:08:56

लुधियाना में प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, रिश्तेदारमहिला समेत तीन पर पर्चा दर्ज

Aug11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डेहलों में जमीन विवाद को लेकर एक किसान ने शकी हालातों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना डेहलों पुलिस ने भगवंत सिंह की शिकायत पर सुरजीत कौर, बिक्कर सिंह और चरणजीत सिंह निवासी गांव ख्याली महल कलां, बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान केसर सिंह निवासी डेहलों के रूप में हुई है। आरोपी मृतक के रिश्तेदार है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता भगवंत सिंह ने बताया कि उनकी खेती वाली मोटर उसके ताया हाकम सिंह के नाम पर है। हाकम सिंह की मौत के बाद जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी उसके पिता को मोटर से पानी लगाने से रोकते थे और उनके साथ गाली-गलौज भी करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही कथित परेशानी से तंग आकर उसके पिता केसर सिंह ने 9 अगस्त 2026 को कोई जहरीली चीज निगल ली। हालत बिगड़ने पर वह अपने पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना लेकर पहुंचा। शिकायतकर्ता के अनुसार सिविल अस्पताल लुधियाना में डॉक्टर ने जांच के बाद उसके पिता केसर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई।

Fed-Up-With-Harassment-A-Farmer-In-Ludhiana-Ingested-A-Poisonous-Substance-A-Case-Has-Been-Registered-Against-Three-Individuals-Including-A-Female-Relative




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us