August 12, 2026 18:27:32

जालंधर में डबल मर्डर, बेटे ने पिता-पत्नी की हत्या की:सिर-गले पर बैट और जग से वार, बच्चे स्कूल से लौटे तो खून से लथपथ लाशें देखीं

Aug12,2026 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। जिसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई।

दोपहर 3 बजे बच्चे स्कूल से लौटे तो वो घर के अंदर मां-दादा के शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पर बैट और जग से वार किए गए। दोनों के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।परिजनों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पिता से पैसे मांगता था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आज जब पत्नी ने पिता को पैसे देने से मना किया तो दोनों का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसे पकड़ने ने लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी और टेक्निकल तरीके से भी पुलिस आरोपी के पीछे लगी है।

Double-Murder-In-Jalandhar-Son-Kills-Father-And-Wife-Blows-Inflicted-On-Heads-And-Necks-With-A-Bat-And-A-Jug-Children-Found-The-Blood-Soaked-Bodies-Upon-Returning-From-School




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us