लुधियाना। लुधियाना के दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को घर भेजा गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला। छोटे बच्चों को खुद घर भेजा और बड़े बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजे गए। जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में जनरेटर रूम से धुआं निकला था, जिसके बाद आग की ऊंची लपटें देखी गईं। स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। स्टाफ की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 9 बजे दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हुआ, जब स्कूल चल रहा था। अचानक स्कूल के जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टाफ के होश उड़ गए। शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)