July 7, 2026 23:18:53

लुधियाना में घर से ग्रेजुएशन डिग्री लेने यूनिवर्सिटी गई महिला लापता, दो बच्चों की है मां, पुलिस ने किया पर्चा दर्ज

Jul7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के डाबा इलाके में ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के लिए घर से निकली एक महिला अचानक लापता हो गई। पति को आशंका है कि उसे किसी व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए छिपाकर रखा है। महिला की पहचान पूजा (30) के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना डाबा की पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पूजा घर से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इगनो) रिजनल सेंटर खन्ना से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के लिए निकलती थी। लेकिन वह घर वापिस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरु की। पति रमेश का आरोप है कि उसने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने सात दिन तक उसकी सुनवाई नहीं की। आखिर कई चक्कर लगाने के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। 

दो बच्चों की मां है पूजा

पति रमेश ने बताया कि पूजा के दो बच्चे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश कुमार मुताबिक उन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था, सब कुछ सही चल रहा था। वह खन्ना इग्नू सेंटर भी होकर आया, लेकिन वहां पता चला कि पूजा वहां पहुंची ही नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Woman-From-Ludhiana-Goes-Missing-After-Leaving-Home-For-University-To-Collect-Her-Graduation-Degree-Mother-Of-Two-Police-Have-Registered-A-Case




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023