July 8, 2026 00:18:24

लुधियाना में बैंस-कड़वल आमने सामने, कड़वल बोले - बैंस खुद का चन्नी से कर रहा मुकाबला, सबूत न मिले, तो मैं मर्यादा भूल जाऊंगा

Jul7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कांग्रेस के 2 बड़े नेताओं के बीच की सियासी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। आत्म नगर हलके से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैंस पर जोरदार पलटवार किया है। कड़वल ने बैंस को पैसों का लालची और गुंडा तक कह डाला और 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कड़वल ने साफ़ कर दिया है कि आत्म नगर हलके से 2027 का चुनाव वही लड़ेंगे, जिससे बैंस बौखला गए हैं। कड़वल ने सिमरजीत बैंस पर तंज कसते हुए कहा कि बैंस पंजाब के पूर्व सीएम और सबसे लोकप्रिय नेता चरणजीत सिंह चन्नी से मुकाबला करने की कोशिश कर रहे हैं। कड़वल ने कहा,बैंस ने फ्रस्ट्रेशन में आकर पहले इंटरव्यू में चन्नी साहब के खिलाफ बोला और अगले ही दिन जब समीकरण बदले तो उनके सुर बदल गए। सुबह उठकर चन्नी को अपना फूफा बना लिया। कड़वल ने कहा कि बैंस की कांग्रेस के स्तंभ नेताओं के खिलाफ बोलने की औकात नहीं है।

बैंस को दिया 7 दिन का समय

कड़वल सबसे ज्यादा इस बात से खफा दिखे कि बैंस ने उनके परिवार, मां, बहन और बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। कड़वल ने चेतावनी देते हुए कहा,मैं बैंस को 7 दिन का समय देता हूँ। जो आरोप तुमने लगाए हैं, उनके सबूत जनता के सामने लाओ। अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो 8वें दिन मैं सारी मर्यादाएं भूल जाऊंगा। फिर मैं बताऊंगा कि किस घर में क्या हुआ और किसकी मां-बेटी के साथ क्या हुआ। सिमरजीत बैंस ने कड़वल पर 82 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसका जवाब देते हुए कड़वल ने 1997 की एक जमीन की फर्द (दस्तावेज) लहराई। उन्होंने कहा,1997 से पहले इस बंदे (बैंस) के पास एक गज जमीन का मालिकाना हक नहीं था। मैंने अपनी जमीन इसके नाम ट्रांसफर की थी। आज ये मुझ पर 82 लाख लेने का आरोप लगा रहा है। मैंने पूरी जिंदगी, अपनी कमाई और अपने सुख इस इंसान पर लुटा दिए। कड़वल ने चुनौती दी कि अगर 82 लाख का आरोप साबित हो गया तो वह वो पैसे गरीबों में बांट देंगे।

मैंने बैंस के लिए जेल काटी, लेकिन वह पैसे का लालची निकला

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कड़वल ने बताया कि वे कभी पक्के दोस्त हुआ करते थे। कड़वल ने कहा,जब बैंस पहली बार एमसी (MC) का चुनाव लड़ा था, तब वो एक गली का लोफर और गुंडा माना जाता था। मैंने उसे चुनाव लड़ाया लेकिन वो अपनी गुंडागर्दी के कारण हार गया। कड़वल ने आगे बताया कि वह बैंस की खातिर जेल भी गए, लेकिन जेल में जाकर उन्हें बैंस की नीयत का पता चला। कड़वल का आरोप है कि बैंस ने उनकी जमानत के लिए उनके घर से 45 लाख रुपये लिए, जबकि असल में 90 लाख की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा,ये इंसान सिर्फ पैसों से प्यार करता है, रिश्तों से नहीं। इसने अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस के कई नेताओं की बलि दी है।

2027 का चुनाव आत्म नगर से ही लड़ूंगा: कड़वल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कड़वल ने स्पष्ट कर दिया कि इस पूरी बौखलाहट का कारण आगामी चुनाव है। उन्होंने ऐलान किया,मैं 2027 का चुनाव 100% आत्म नगर हलके से ही लड़ूंगा। बैंस को दिख गया है कि उसके रास्ते बंद हो गए हैं और अब वो हार के डर से ऐसी ओछी बयानबाजी पर उतर आया है।

Bains-And-Kadwal-Face-Off-In-Ludhiana-Kadwal-Says-Bains-Is-Pitting-Himself-Against-Channi-Adding-That-If-No-Proof-Is-Found-He-Will-Cast-Aside-All-Decorum




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023