लुधियाना। सराभा नगर में एक व्यक्ति को 21 करोड़ की जमीन दिखाकर उससे 3 करोड़ रुपए हड़प लिए गए। करीब तीन साल की जांच के बाद इस हाई-प्रोफाइल विवाद में आखिरकार पुलिस ने दिल्ली के एक नामी बिल्डर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। थैंक सराभा नगर की पुलिस ने मनजोत सिंह मान की शिकायत पर दिल्ली के मालवीय नगर निवासी पुनीत बेरीवाला के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला साल 2021 में शुरू हुआ था। शिकायतकर्ता मनजोत सिंह मान जो मैसर्स फाइनवे इंक्लेव प्राइवेट लिमिटेड (जवद्दी पुल, लुधियाना) से जुड़े हैं, ने आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात पुनीत बेरीवाला से हुई थी। पुनीत खुद को मेसर्स विप्पल लिमिटेड का संचालक बताता था और उसने भनोहड़ व दाखा गांव की करीब 10.83 एकड़ जमीन का बड़ा प्रोजेक्ट विप्पल वर्ल्ड दिखाया। इसमें 7.47 एकड़ जमीन ग्रुप हाउसिंग के लिए और 3.36 एकड़ कमर्शियल इस्तेमाल के लिए अप्रूव्ड बताई गई थी। दोनों पक्षों के बीच यह पूरी डील 21 करोड़ रुपये में फाइनल हुई। मनजोत सिंह ने पुनीत की बातों पर भरोसा करते हुए 30 जून 2021 को 3 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जैसे ही जमीन की रजिस्ट्री का समय आया, पुनीत बेरीवाला बहाने बनाने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार रजिस्ट्री कराने या फिर पैसे ब्याज सहित वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी ने न तो जमीन दी और न ही पैसे लौटाए। वह खुद को बड़ी कंपनी का मालिक बताकर रसूख झाड़ता रहा और लगातार टालता रहा। बैंक ट्रांजेक्शन और एग्रीमेंट की गहराई से जांच के बाद पुलिस को शिकायत सही मिली। आज पुलिस ने आरोपी पुनीत बेरीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)