लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की और से बड़ी कारवाही करते हुए लैंड ग्रैबर सुनील मड़िया से सरकारी जमीन पर 40 साल पहले किए अवैध कब्जे को छुड़वा लिया है। यह कब्जा सुनील मड़िया द्वारा एक संस्था बनाकर किया था। उसकी और से कम्युनिटी सेंटर बनाने को लीज पर जमीन ली गई थी। जहाँ सेंटर बनाया नहीं और वहाँ रूम बनाकर अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए रख लिया था। यह करवाई मंत्री संजीव अरोड़ा के आदेशों पर ट्रस्ट चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर द्वारा की गई है। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की और से शिवालिक वेल्फेयर पब्लिक ट्रस्ट को किचलू नगर के ब्लॉक एफ में 2184 गज जमीन अलॉट की थी। जहां पर कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाना था। लेकिन ट्रस्ट के प्रधान सुनील मड़िया व उसके साथियों ने वहां कोई सेंटर नहीं बनाया और जमीन की चार दीवारी कर दी और उसे पर्सनल इस्तेमाल के लिए रख लिया। अभी भी उसका कब्जा बरकरार था।
पहले न्यू हाई स्कूल की जमीनें भी बेच डाली
लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा न्यू हाई स्कूल कमेटी के मुखी सुनील मडिया और उसके साथियों को सिविल लाइंस और सराभा नगर में स्कूल के लिए जमीनें अलॉट की थी। लेकिन मडिया व उसकी टीम उक्त जमीनों को भी हड़प कर गई। जिसके चलते अब ट्रस्ट सभी जमीनें वापिस लेने में लगी हुई है। इसी कड़ी के तहत वीरवार को ट्रस्ट ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)