लुधियाना। लुधियाना के मुल्लांपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आर्मी अलर्ट पर है। आर्मी ने ब्लास्ट वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिसके बाद अंदर आर्मी के एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। जानवरों को भी वहां से हटाया जा रहा है। इससे शक जताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री सिर्फ पटाखे बनाने तक ही सीमित नहीं थी। हालांकि इसको लेकर अभी आर्मी की तरफ से औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। वहीं ब्लास्ट में पुलिस ने 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। DSP वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि ये दोनों किराए पर बिल्डिंग लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। 3 महीने पहले यहां आए थे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को बारूद को आग लगने के कारण धमाका हुआ। धमाके के कारण बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंच प्रशासन को सूचना दी। सेना और NDRF को सूचित किया। गांव के लोगों की मदद के बाद युवक को लेंटर के नीचे से निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। DSP ने बताया कि वहीं 2 लोग घायल हुए। घायलों में 19 साल की युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। UP के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले 2 भाइयों वाजिद और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाई शामली (UP) से इस गरीब परिवार को काम देने का लालच लेकर आए थे। बिल्डिंग मालिक का रोल सामने आया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (18) के रूप में हुई है। कैफे के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। उधर, सेना भी सर्च कर रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)