अमृतसर। अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में अज्ञात हमलावरों ने इनोवा कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बीच सड़क हुए हमले के समय गाड़ी में 5 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति अपनी सरपंच पत्नी के साथ सवार था, जो आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ा हुआ है। सरपंच के पति ने बताया है कि 4 बाइकों पर 7 हमलावर आए थे। उन्होंने भीड़ के बीच खड़े होकर चलती गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। गाड़ी पर अचानक हमला होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए। उस पर नंबर प्लेट समेत कई जगह गोलियां लगने से छेद हो गए। यह घटना जंडियाला गुरु के वेरोवाल रोड पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मौके से गोलियों के करीब 4 खोल बरामद किए गए हैं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)