April 21, 2026 13:50:24

पंजाब के नामी रेस्टोरेंट में एक्साइज विभाग की रेड, चंडीगढ़ लेबल की लग्जरी शराब की 88 पेटी बरामद, मालिक गिरफ्तार

Mar8,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मोहाली के खरड़ स्थित एक रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित 88 पेटी अवैध शराब बरामद की गई और रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब के एक्साइज कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल के निर्देश और डीसी पटियाला जोन खुशदिल सिंह के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रोपड़ रेंज के असिस्टेंट कमिश्नर अशोक चलहोत्रा की देखरेख में 7 मार्च को रात 9 बजे लांडरा रोड स्थित फूड वे- 43 रेस्टोरेंट में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान टीम को रेस्टोरेंट से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित बड़ी मात्रा में शराब मिली। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडों की 41 पेटियां इंग्लिश व्हिस्की और 47 पेटियां बीयर शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या 88 पेटी है। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट मालिक दविंदर कुमार अरोड़ा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि रेस्टोरेंट पिछले लगभग एक महीने से बिना किसी वैध लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब बेच और परोस रहा था।अधिकारियों द्वारा शराब रखने से संबंधित पास या परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ खरड़ सिटी थाना में पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 की धारा 61 और 68 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Excise-Department-Raids-A-Prominent-Restaurant-In-Punjab-Seizes-88-Cases-Of-Chandigarh-Labeled-Luxury-Liquor-Owner-Arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023