April 21, 2026 15:03:35

लुधियाना में Sbi के 119 Atm से छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपए की ठगी, कोर्ट के जरिए करवाई Fir

Mar8,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन करने वाले शातिर साइबर ठगों के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लुधियाना में एसबीआई के 119 एटीएम को निशाना बनाकर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह कार्रवाई सेशन कोर्ट के आदेशों के बाद की गई है। 

पुलिस ने एसबीआई ट्रेजरी ब्रांच के मैनेजर अविनाश कुमार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 के दौरान शहर में स्थित एसबीआई के कई एटीएम में संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आने लगे थे।इसके बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि अज्ञात ठगों ने 119 अलग-अलग एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की ट्रांजेक्शन कर ली।

 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह का राजफाश किया जाएगा। जांच में सामने आया कि यह शातिर गिरोह पहले एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर नकदी निकालने का प्रयास करता था। इसके बाद तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देते हुए बैंक शाखा में शिकायत दर्ज करवाता था कि मशीन से पैसा नहीं निकला। शिकायत के आधार पर बैंक की ओर से रकम वापस कर दी जाती थी। आरोप है कि इसी तरीके को अपनाकर गिरोह ने अलग-अलग एटीएम से कई बार ट्रांजेक्शन की और बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। 

मामले की जांच के दौरान बैंक टीम ने उन ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल हुए कार्ड और संबंधित बैंक खातों का डाटा इकट्ठा किया। साथ ही सभी एटीएम की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

 पुलिस कार्रवाई ढीली, बैंक ने लिया कोर्ट का सहारा

 बैंक अधिकारियों के अनुसार, मामले की शिकायत पहले भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई में तेजी नहीं आई। इसके बाद एसबीआई प्रबंधन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सेशन कोर्ट के आदेश के बाद अब थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

119-Sbi-Atms-In-Ludhiana-Were-Tampered-With-And-Fraudulently-Defrauded-Of-Crores-Of-Rupees-An-Fir-Was-Registered-On-The-Orders-Of-The-Court




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023