लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में शनिवार दोपहर को पति के साथ बाइक पर सामान लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने महिला को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने भाग रहे ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक महिला की पहचान बाबा जीवन सिंह नगर निवासी शीला (60) के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शीला अपने पति के साथ बाइक पर घर का राशन और अन्य सामान लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे 32 सेक्टर रोड के पास पहुंचे ताजपुर रोड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी दोनों बाइक से गिरे। पति सड़क के किनारे गिरा जबकि शीला ट्रक की ओर गिर गईं और पिछला टायर उनके ऊपर से निकल गया। वारदात के बाद चालक ने ट्रक भगाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक हिरासत में है।
An-Elderly-Woman-Riding-A-Bike-With-Her-Husband-Was-Crushed-By-A-Truck-And-Died-On-The-Spot
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)