April 21, 2026 19:30:52

एक्टर एमी विर्क की फैमिली ईरान-इजराइल जंग में फंसी, बोले- बेटी ने कहा, बेड के नीचे छिप जाऊंगी; हनीमून मनाने गया कपल दुबई में फंसा

Mar2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। इजराइल और अमेरिका के ईरान खिलाफ छेड़े युद्ध से खाड़ी देशों में हालात बिगड़े हैं। इससे बड़ी संख्या में भारतीय भी दुबई, कतर, दोहा, UAE, आदि जगहों पर फंस गए हैं। इसी बीच एक्टर-सिंगर एमी विर्क ने अपडेट दिया है कि UAE में उनकी पत्नी और बेटी फंसे हुए हैं। विर्क ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनकी बेटी बोल रही है- पापा, जब भी कुछ अनहोनी होगी तो मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। आप टेंशन मत लो। एक्टर का कहना है कि मिडिल ईस्ट से आ रही हर खबर पर उनकी नजर है। उन्होंने फंसे हुए अन्य लोगों और परिवारों की भी सलामती के लिए प्रार्थना की है। इसके अलावा मानसा का एक कपल भी दुबई में फंसा हुआ है। वह हनीमून मनाने गया था। पंजाबियों के विदेश में फंसने के मामले बढ़ते देख पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन पर फोन कर लोग मदद मांग सकते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में एक्टर एमी विर्क ने लिखा- UAE में स्थिति मेरे दिल पर भारी पड़ रही है। मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहां है। ऐसे समय में मैं एक पति और पिता के रूप में भावनात्मक और तनावग्रस्त महसूस कर रहा हूं। आगे लिखा है- मेरी बेटी कह रही है, “पापा मैं कुछ होने पर अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक मजबूत लड़की हूं पापा, चिंता मत करो”। यह वे शब्द नहीं हैं जो एक पिता सुनना चाहता है। हर न्यूज अपडेट मुझे पर्सनल लगता है। सार्वजनिक जीवन में हम कितने भी मजबूत रहने की कोशिश करें, लेकिन दिन के अंत में हम परिवार वाले लोग हैं।

Actor-Ammy-Virks-Family-Is-Caught-In-The-Iran-Israel-War-Saying-His-Daughter-Said-She-Would-Hide-Under-The-Bed-The-Couple-Who-Went-On-Their-Honeymoon-Are-Stranded-In-Dubai




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023