April 21, 2026 17:56:25

लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर ट्रंप-नेतन्याहू खिलाफ रोष प्रदर्शन, पुतला फूंका

Mar1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में जामा मस्जिद फील्ड गंज में दोपहर 3 बजे रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अगुवाई में किया गया। शाही इमाम उस्मान लुधियानवीं के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू (इजरायल के प्रधानमंत्री) के खिलाफ पुतला फूंका गया। अयातुल्ला अली खामेनेई (ईरान के सुप्रीम लीडर) की शहादत को लेकर उनके लिए विशेष दुआ भी करवाई गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं ने कहा कि इजरायल और अमेरिका का यह सरकारी आतंकवाद है। इनकी दादागिरी के आगे दुनिया खामोश है क्योंकि इंसाफ दिलाने वाले भी इनकी गुंडागर्दी के आगे बेबस हो चुके हैं।शाही इमाम ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई सिर्फ ईरान ही नहीं बल्कि विश्व भर के मुसलमान के नेता हैं उनकी शहादत को हम सब सलाम पेश करते हैं। उनकी इस कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा आने वाली नस्ल इस बात को फख्र से कह सकेंगे कि जब पूरी दुनिया के दिग्गज इजरायल और अमेरिका के आगे घुटने टेक चुके थे तो उसे समय एक बूढ़ा शेर अपने आखिरी सांस तक दुश्मन से लड़ता रहा।

Protests-Against-Trump-And-Netanyahu-Outside-Ludhiana-s-Jama-Masjid-Effigies-Burnt




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023