April 21, 2026 13:43:45

चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर सरपंच के सिर की हड्डी तोड़ीं, दोनों टांगें फैक्चर, पुलिस पर तस्करों को ही सरपंच का नाम बताने के आरोप

Mar1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर के महतपुर इलाके जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर नशा तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में सरपंच की टांगों में फ्रैक्चर आया है और सिर में गहरी चोट लगी है। गंभीर हालत में सरपंच को जालंधर के अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर महतपुर के लोगों और किसान जत्थेबंदियों के लोगों ने थाना महतपुर के आगे प्रदर्शन किया। किसान नेताओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये सब चिट्टे की सूचना देने पर हुआ है। सरंपच पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तरह लगातार चिट्टा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तस्करों पर कार्रवाई करने की जगह सरपंच की सूचना ही तस्करों को दे दी जिस पर तस्करों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के वक्त बूटा छन्ना के सरपंच पत्नी के साथ सुबह साढ़े 6 बजे खेत में जा रहे थे। जैसे ही वह खेत में पहुंचे तो वहां पहले से छिपे बैठे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।

तस्करों को ही सरपंच का नाम बता दिया

सरपंच पर हमले के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और थाना महतपुर के सामने धरना लगा दिया। लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों और किसान नेताओं ने कहा कि सरपंच महिंदर सिंह लगातार पुलिस प्रशासन को इलाके में बिक रहे चिट्टे और नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं।  लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाए तस्करों को ही सरपंच का नाम बता दिया, जिससे उनकी दुश्मनी बढ़ गई। 1 फरवरी की सुबह जब सरपंच अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे तो हमलावरों ने उन पर रॉड और हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी टांगें तोड़ दी गईं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वे जालंधर में एडमिट हैं।

Sarpanchs-Skull-Fractured-Both-Legs-Fractured-For-Providing-Information-About-Drug-Smugglers-Police-Accused-Of-Disclosing-The-Sarpanchs-Name-To-Smugglers




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023