November 23, 2026 00:33:16

पंजाबी की मशहूर एक्ट्रेस से मांगी 10 करोड़ फिरौती, गैंगस्टर ने थ्रेट कॉल किया, कहा- पैसे नहीं दिए, तो मार देंगे; मोहाली में Fir

Feb14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हिमांशी खुराना को आज थ्रेट कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस है। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं।

A-Gangster-Made-A-Threat-Call-Demanding-A-Ransom-Of-10-Crore-Rupees-From-A-Famous-Punjabi-Actress-Threatening-To-Kill-Her-If-She-Didnt-Pay-Fir-Registered-In-Mohali




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023