February 16, 2026 08:54:23

ब्रेकिंग न्यूज़ - पंजाब के शाही इमाम पर हमले की कोशिश, मस्जिद के बाहर बनी दुकानों का विवाद, केस दर्ज

Feb8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शाही इमाम पंजाब सहित 3 लोगों पर जामा मस्जिद, जेल रोड के बाहर तीन लोगों ने अटैक कर घायल कर दिया है। हमलावरों ने शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं, मस्जिद कार्यालय प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर ईंटे बरसाई है। घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड निवासी उबैद-उर-रहमान, उसके बेटे अतीक-उर-रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। मामले में शिकायत मस्जिद कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद का नवीनीकरण चल रहा है, जिसकी निगरानी खुद शाही इमाम कर रहे हैं। 1 फरवरी को जब शाही इमाम मस्जिद पहुंचे तो आरोपी वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने ईंट से हमला कर दिया।शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्होंने और शाह नवाज ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आस-पास के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना देकर शिकायत दी गई।

Breaking-News-Attempted-Attack-On-Shahi-Imam-Of-Punjab-Dispute-Over-Shops-Outside-Mosque-Case-Registered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023