लुधियाना। कासाबाद इलाके से एक 9 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। 72 घंटों से उसका कुछ सुराग नहीं लग सका। जिसके चलते शनिवार को बच्चे का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने बहादुर के रोड पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं शनिवार शाम को पुलिस एक्टिव हुई। जिसके बाद बच्चे की लाश बरामद हुई। उसकी लाश कासाबाद गांव की झाड़ियों से बरामद हुई है। बच्चे का गला काटकर हत्या करके लाश फेंकी गई है। पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली है। बच्चे की पहचान 9 साल के अमन के रुप में हुई है। बच्चे के पिता अखिलेश का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन सलेम टाबरी थाने की पुलिस मेहरबान तो मेहरबान की पुलिस बस्ती जोधेवाल का एरिया होने की बात कहते रहे। इसी कारण 72 घंटे निकल गए, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। जिस कारण उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा। बच्चे की दादी ने कहा कि उसकी दो पोतियां और एक पोता था। किसी ने उसे मार दिया। थाने के चक्कर लगा रहे थे। अब मेरा पोता मार दिया।
Breaking-News-Body-Of-9-Year-Old-Boy-Missing-For-72-Hours-Recovered-Murdered-By-Slitting-His-Throat
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)