पंजाब। होशियारपुर में धार्मिक कुटिया में माथा टेककर लौट रही पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। महिला को 3 गोलियां मारी गईं। हमलावरों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग की। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शनिवार तड़के 5 बजे हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील कर दिया है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात होशियारपुर के गढ़शंकर एरिया में हुई। महदवाणी गांव की रहने वाली रचना देवी (62) तड़के 5 बजे घर से निकलीं। वह एक धार्मिक कुटिया में माथा टेकने गई। फिर वहां से घर लौट रही थी। वारदात के वक्त वह अकेली ही पैदल आ रही थी। मृतका के परिजनों के मुताबिक महिला रूटीन में माथा टेकने जाती थी। घर से काफी दूर 2 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उन पर सामने से 3 गोलियां चलाईं गईं। सभी उनके शरीर पर लगीं, जिससे वहीं पर उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग वहां दौड़कर पहुंचे तो इसका पता चला।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)