लुधियाना। लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित होटल पार्क प्लाजा के अपनी कार से अपने घर ओमेक्स लौट रहे जीएम, उसके ड्राइवर और सुपरवाइजर पर 4 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। जिसके बाद। हमलावर वहाँ से फरार हो गए। थाना सदर की पुलिस ने जीएम सुनील पटनायक ki शिकायत पर 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस धारा के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जीएम सुनील पटनायक ने पुलिस को बताया कि पक्खोवाल रोड पर उन पर हमला हुआ है। घटना तब हुई जब वे अपने ड्राइवर बलजीत सिंह और सिक्योरिटी सुपरवाइजर तेजिंदर सिंह के साथ होटल पार्क प्लाजा से अपनी गाड़ी में ओमेक्स अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, जब वे करतार सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने हमला कर दिया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)