लुधियाना। फिरोजपुर रोड पर वेरका मिल्क प्लांट में बड़ा घोटाला हुआ है। दरअसल यूनियन के इंचार्ज ने कैश को लेखा विभाग में जमा कराने की जगह अपनी जेब में डाल लिया। इस तरह करके 8.62 लाख रुपए की ठगी मार ली गई। थाना सराभा नगर पुलिस ने जनरल मैनेजर की शिकायत पर आरोपी राजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी राजिंदर सिंह, लुधियाना मिल्क प्लांट में बतौर मिल्क बार इंचार्ज तैनात था। आरोपी राजिंदर सिंह के पास मिल्क बार से रोजाना होने वाली दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री का कैश संभालने की जिम्मेदारी थी। उसे नियमानुसार यह राशि रोजाना लेखा शाखा में जमा करवानी होती थी। लेकिन उसने उक्त कैश में से 8 लाख 62 हजार रुपए निकालकर हेरफेर कर डाला। जब कैश की जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)