लुधियाना। लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड पर पड़ते हरचरण नगर में रतन हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार पर कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। यह कार अस्पताल के मालिक और डॉक्टर की कार की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुँच गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रतन हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुबीत रतन की फॉक्सवैगन कार के साथ हुई। डॉ. रतन ने बताया कि रोज की तरह उनकी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी थी। शनिवार सुबह जब उनका ड्राइवर गाड़ी साफ करने पहुँचा तो उसने देखा कि कार का फ्रंट विंडशील्ड बुरी तरह टूटा हुआ था। जब बारीकी से जांच की गई तो गाड़ी के पास ही बंदूक का खोल बरामद हुआ। डॉक्टर ने अंदेशा जताया है कि यह घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुई होगी। हालांकि गोली किसने चलाई और किस दिशा से आई इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
Firing-On-The-Car-Of-A-Doctor-From-A-Renowned-Hospital-In-Ludhiana-Rescued-Police-Investigating
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)