March 15, 2026 21:26:39

लुधियाना में पहले बेटी को महिला ने काम पर लगवाया, फिर छेड़छाड़ का आरोप लगा मांगे सात लाख, मामला दर्ज

Mar15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में एक महिला ने पहले बेटी को एक दुकान पर काम लगवाया। फिर दुकानदार पर छेड़छाड़ के आरोप लगा और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे। महिला ने दुकानदार के रिश्तेदार को कॉल करके पैसे मांगे, उसकी उन्होंने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रिश्तेदार रघवीर सिंह निवासी साउथ सिटी ने पुलिस को बताया कि उनके बहन के जेठ सिकंदर सिंह रत्तोवाल चौक, अकालगढ़ में एक ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं। दुकान पर सामान लेने आने वाले रविंदर कुमार के परिवार से सिकंदर सिंह की पहचान हुई थी। रघवीर सिंह ने कहा कि रविंदर कुमार की पत्नी ने अपनी बेटी को दुकान पर काम पर रखने की बात कहकर सिकंदर सिंह से 1000 रुपए उधार लिए थे। बाद में लड़की ने सिकंदर सिंह का मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ समय बाद महिला अचानक दुकान पर पहुंचीं और सिकंदर सिंह पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। इसके बाद अकालगढ़ निवासी दीपू और दो कथित पत्रकारों जगपाल सिंह सिविया और अमरजीत सिंह भी इस मामले में शामिल हो गए। इन सभी ने मिलकर सिकंदर सिंह पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 2 मार्च को उन्हें अकालगढ़ चौक बुलाया गया। वहां उन्हें धमकी दी गई कि यदि समझौते के नाम पर मोटी रकम नहीं दी गई, तो सिकंदर सिंह को रेप केस में फंसा दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर बदनाम किया जाएगा। आरोप है कि इस दौरान उनसे 5 से 7 लाख रुपए की मांग की गई।

In-Ludhiana-A-Woman-First-Got-Her-Daughter-Employed-Then-Accused-Her-Of-Molestation-And-Demanded-Rs-7-Lakh-A-Case-Was-Registered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023