लुधियाना। लुधियाना नगर निगम में एसई संजय कंवर को रोज गार्डन नवीनीकरण में 10 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना द्वारा गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बेशक यह कार्रवाई विजिलेंस के चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों के कहने के बाद हुई, लेकिन सूत्रों के अनुसार अब फिर से लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो द्वारा लगातार एसई संजय कंवर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते एसई संजय कंवर द्वारा किन टेंडरों में कितना घोटाला किया, आज तक न तो विजिलेंस द्वारा कोर्ट में इसकी जानकारी दी गई और न ही मामले की पूरी जांच की। बल्कि एसई संजय कंवर ने पूछताछ में जो बता दिया, विजिलेंस उसे ही सच मानकर चलने लगी है। जिसके चलते शहर में चर्चा छिड़ी हुई है कि आखिर विजिलेंस विभाग लुधियाना में कौन सा अधिकारी एसई का मददगार है। जिसकी और से पूरे मामले को घुमाने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। सूत्रों के अनुसार अंदरखाते एसई की उक्त मददगार की और से पूरी सहायता की जा रही है। इस अधिकारी द्वारा सरकार के भ्रष्टाचार खिलाफ लिए जा रहे सभी एक्शन फेल करने का प्रयास किया जा रहा है। केस को इस तरीके से तैयार किया जा रहा है कि आगे जाकर एसई इसमें बरी हो सके। क्योंकि एसई से जो पूछताछ में सवाल जवाब किए गए, उन्हें दस्तावेजों में इस तरीके से पेश किया है कि जैसे एसई ने कोई बड़ी गलती न की हो। एक तरफ उसने माना कि उसने रिश्वत की कमाई से कारें खरीदी। जबकि उसके नीचे दूसरे जवाब में उसने कहा कि वे कारें उसकी नहीं है। ऐसे ही कई बातें इस केस की फाइल में शामिल है।
पहले भी लगातार विजिलेंस एसई का करती रही बचाव
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस द्वारा कुछ समय पहले निगम की महिला एसडीओ को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। उक्त एसडीओ की और से भी एसई संजय कंवर के नाम का खुलासा किया था। उस दौरान ही एसई विजिलेंस के संपर्क में आ गया था। सूत्रों के अनुसार बाद में विजिलेंस की उसके साथ सेटिंग हो गई थी। जिसके चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पूरे वाक्य में विजिलेंस के एक अधिकारी द्वारा अहम रोल अदा किया गया था। शहर में लगातार चर्चाएं छिड़ी है कि आखिर वे कौन सा अधिकारी है, जिसके द्वारा एसई को बचाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।
एक अधिकारी, शहर में लंबे समय से है तैनात
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस में एक ऐसा अधिकारी है, जो काफी लंबे समय से लुधियाना में तैनात है। जिसके चलते वे शहर को अच्छी तरह से जानता है। इसी वजह से उसकी काफी अच्छी पकड़ भी है। सूत्रों के अनुसार उसकी एसई के साथ सेटिंग है। वहीं सूत्रों का यह भी मानना है कि न्यू हाई स्कूल मामले में भी वहीं अधिकारी शामिल रहा है। इसी के चलते आज तक उस मामले में कार्रवाई नहीं हो पा रही।
पूर्व मंत्री का रिश्तेदार भी है अधिकारी
सूत्रों के अनुसार उक्त अधिकारी एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है। जिसके चलते उसकी और से पूर्व मंत्री पर मेहरबानी करके बचाव किया जाता रहा है। लेकिन अब सरकार को यह देखना चाहिए कि विजिलेंस में आखिर किन राजनेताओं के रिश्तेदार ड्यूटी कर रहे हैं। जिनकी और से लगातार पंजाब सरकार द्वारा लिए जाने वाले एक्शन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि अगर देंखे तो न्यू हाई स्कूल मामले में नोटिस निकालने पर एसएसपी को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि क्या इस मामले में अकेले एसएसपी ही शामिल था या दूसरे अधिकारियों द्वारा अपना बचाव कर सारी गाज खुद ही एसएसपी पर गिरा दी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)