लुधियाना। लुधियाना पुलिस अफसरों के नाम पर केस कैंसिल कराने की एवज में पैसे लेकर ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना हैबोवाल पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यक्ति से पुलिस में दर्ज मामले को रद्द करवाने के नाम पर 1 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़ित ऋषभ कन्नोजिया ने बताया कि 20 सितंबर 2024 को उनके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में BNS की धारा 316(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कमलेश भारद्वाज, रोहित भारद्वाज, हनी भारद्वाज, मनीष गुप्ता, कुलवंत सिंह और राजन राणा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर मामला रद्द करवाने के लिए 2 लाख रुपए की डील की। आरोपियों ने पीड़ित से 1 लाख 60 हजार रुपए ले लिए, लेकिन मामला रद्द नहीं करवाया। ऋषभ ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी धार्मिक संस्था का व्यक्ति अधिकारियों के नाम पर पैसे मांगे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)