लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार सुबह सेहत विभाग ने सुभानी बिल्डिंग नजदीक लस्सी चौक में बिट्टू लस्सी की दुकान पर रेड की। सेहत विभाग को एक डेयरी संचालक ने शिकायत दी थी कि कई मैरिज पैलेसों में लक्कड़ बाजार की इस दुकान से नकली पनीर, मक्खन और दही सप्लाई होता है। इसके बाद विभाग ने एक्शन लेते हुए आज सुबह थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। सेहत विभाग की रेड का पता चलते ही लक्कड़ बाजार में मिठाइयां बेचने वालों में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह खुल रही कई दुकानों को बंद करके दुकानदार भाग गए। बता दें सेहत विभाग की रेड का यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर इस बाजार सेहत विभाग रेड करता है लेकिन छुटपुट कार्रवाई के बाद फिर से नकली पनीर, दही और मक्खन आदि बिकना शुरू हो जाता है। इस बाजार से ही पूरे लुधियाना में नकली मावा भी सप्लाई होता है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)