लुधियाना। ग्यासपुरा में एक्टिवा सवार महिला डॉक्टर से कार सवार कुछ बदमाशों ने अश्लील हरकतें की। बदमाशों ने पहले कार से टक्कर मारकर महिला को एक्टिवा से गिराया। जिसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दी। यहां तक कि महिला को अश्लील कमेंट भी किए। जब महिला ने अपने पति को फोन करके मौके पर बुलाया। जिसके बाद बदमाशों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। महिला द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह ग्यासपुरा के गगन नगर में रहती है। वह एक्टिवा पर सवार होकर रात को घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से कार सवार आए और कमेंट करने लग गए। जब महिला न रुकी तो बदमाशों ने उसे टक्कर गिरा दिया। जिस कारण महिला का पैर एक्टिवा के नीचे फंस गया। बदमाशों ने उसे जमीन से उठाने की बजाय उसके साथ छेड़छाड़ की और फब्तियां कसीं। किसी तरह लोगों की मदद से उसे एक्टिवा के नीचे से निकाला गया। उसने अपने पति को फोन किया, तो उन्होंने भी कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। करीब 8 से 10 युवकों ने हम तीनों के साथ जमकर मारपीट की।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)