लुधियाना | आज बाबा थान सिंह चौक स्थित एक बिजली के मीटर में ब्लास्ट हो गया। मीटर से अचानक धुआं निकल रहा था। उसे चैक करने के लिए लोगों ने प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन को बुलाया। मीटर चैक करते समय धमाका हो गया। हादसे में इलेक्ट्रिशियन और जिम ट्रेनर घायल हो गई।
इलेक्ट्रिशियन की हालत अधिक नाजुक है। आग लगने के कारण उसके चेहरा बुरी तरह जल गया है। जिम ट्रेनर की हालत ठीक है।
जानकारी मुताबिक आज बाबा थान सिंह चौक पर एक जिम के बाहर लगे बिजली के मीटर में से अचानक से धुआं निकलने पर जिम ट्रेनर ने नजदीकी इलेक्ट्रिशियन को बुलवाया। जहां जांच करने के दौरान मीटर में अचानक से ब्लास्ट हो गया।
ब्लास्ट के दौरान इलेक्ट्रिशियन और जिम ट्रेनर दोनों बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें तुरंत सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलेक्ट्रिशियन का चेहरा जलने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, वही जिम ट्रेनर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में भर्ती घायल इलेक्ट्रिशियन हरबंसपुरा निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह मीटर में से धुआं निकालने पर जांच करने पहुंचा, तो उसने जैसे ही मीटर का दरवाजा खोला तो एकदम से ब्लास्ट हो गया। जिससे उसके हाथ व मुंह बुरी तरह से झुलस गया। वही जिम ट्रेनर के बाल और चेहरा झुलस गया। जिसे अस्पताल में से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Blast-In-Electricity-Meter-Electrician-S-Face-Burnt-Gym-Trainer-S-Hair-Burnt-Admitted-To-Cmc
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)