January 25, 2026 03:17:30

पंजाब में प्रिंसिपल ने सिख बच्चे का जूड़ा खींचा, कॉपी में गलत लिखने पर लगातार 3 थप्पड़ मारे, शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए

Jan5,2025 | Enews Teams | Punjab

पंजाब। होशियारपुर में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र का जूड़ा खींचा। घटना बड्डों गांव के प्राइवेट स्कूल की है। गलत लिखने पर प्रिंसिपल ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र दर्द और डर के कारण रो रहा है, लेकिन प्रिंसिपल मारपीट बंद करने की बजाय और हिंसक होती जा रही है। वीडियो के मुताबिक बच्चे ने कॉपी में गलत लिखा था। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे 3 थप्पड़ मारे। बच्चा दोबारा सही लिखने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार भी वो गलत लिख देता है। प्रिंसिपल बच्चे के बालों का जूड़ा पकड़ती है और जोर से खींचती है।

इस पर बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। प्रिंसिपल उसे कहती है कि तुम पढ़ना नहीं चाहते। इसके बाद उसे 2 थप्पड़ और मारती है। प्रिंसिपल फिर उसे बताते हुए कहती है, नहीं ऐसे नहीं, रहने दो। प्रिंसिपल पेंसिल फेंक देती है और कहती है- तुम मुझे पेंसिल क्यों दे रहे हो। सिख संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे सिख धर्म के प्रतीकों का अपमान बताते हुए न्याय की मांग की है। विवाद बढ़ने पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


सोशल मीडिया पर आक्रोश

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कृत्य की निंदा की है और स्कूल प्रशासन तथा प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्कूल में बच्चे के साथ टीचर के मारपीट करने के आरोप में बीएनएस की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज हो सकता है। बीएनएस की धारा 115(2) के तहत दोष सिद्ध होने पर आरोपी को एक साल के कारावास और जुर्माने की सजा भी हो सकती है।

In-Punjab-The-Principal-Pulled-The-Hair-Of-A-Sikh-Child-Slapped-Him-3-Times-In-A-Row-For-Writing-Wrongly-In-The-Copy-The-Education-Minister-Ordered-Action




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023