डेस्क, नई दिल्ली
ईवी कारों का बादशाह कहे जाने वाले इलॉन मस्क की टेस्ला कंपनी ने पहली इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज में 622 किलोमीटर तक चल सकती है। कार में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग के साथ लेवल-2 एडास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इलेक्ट्रिक कार को भारत में दो वैरिएंट- रियर व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD) में पेश किया गया है। इसकी RWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपए है। वहीं लॉन्ग रेंज वैरिएंट की कीमत 68 लाख रुपए है। जबकि, ग्लोबल मार्केट में ये कार ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ भी आती है। कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 22 हजार रुपए की टोकन मनी देकर इसे बुक कर सकते हैं। ईवी की डिलीवरी अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
Tesla-First-Ev-Car-Launch-In-India-Will-Run-Up-To-622-Kilometers-On-A-Full-Charge
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)