पंजाब। पूरे पंजाब में आज रात 8 बजे मॉकड्रिल के तहत 15 मिनट के लिए पूर्ण ब्लैकआउट किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना के समय पूरी सतर्कता के साथ बचाव करना और सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। ब्लैकआउट से दो मिनट पहले सायरन बजाया गया, जिसके बाद ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू हुई और किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं करने दी गई। अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों में ब्लैकआउट नहीं किया। जबकि बाजारों, दुकानों और घरों में लाइटें पूरी तरह बंद रही। यह केवल एक अभ्यास प्रक्रिया है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इसी के तहत लुधियाना के पीएयू में भी यह मॉकड्रिल की गई। लुधियाना में पीएयू, किचलू नगर व अग्रनगर डिवीजन के क्षेत्रों में ब्लैकआउट रहा। 7:55 बजे शाम को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में सायरन बजा और उसके बाद आठ बजे डेजिगनेटिड एरिया में ब्लैक आउट किया गया। ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी थी। ब्लैक आउट के समय पीएसपीसीएल डेजिगनेटिड एरिया की पावर सप्लाई बंद रही। एडीशनल डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ब्लैकआउट को पूरी गंभीरता और वास्तविकता के साथ लिया जाए। यह मॉक ड्रिल PAU में अलार्म के साथ शुरू होगी। इसमें NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC सहित कई एजेंसियां हिस्सा लिया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)