June 6, 2026 13:14:08

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस Mla पर हंगामा, खैहरा के खिलाफ दूसरा प्रस्ताव पास; धालीवाल बोले- अमित शाह बताएं किस मुंह से यहां आ रहे

Mar12,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज (12 मार्च) छठा दिन है। सुबह की कार्यवाही की शुरुआत ही कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे पर हंगामे से हुई। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि खैहरा ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए इस मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपा जाना चाहिए। जब इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी के विधायक सुखविंदर सिंह सुखी ने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों की आदत बन गई है कि वे चुने हुए सदस्यों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आदत कांग्रेस के खून में है। जैसे ही उन्होंने यह शब्द कहा, सदन में बवाल हो गया। कांग्रेस विधायकों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया और बहस तेज हो गई। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था, क्योंकि वह लड़कियों के लिए ‘पटौला’ और ‘भरिंड’ जैसे शब्द बोलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि उस पर क्या कार्रवाई हुई। हालांकि, शोर-शराबे के बीच यह प्रस्ताव पास हो गया। खैहरा के खिलाफ दो दिनों में यह दूसरा प्रस्ताव पेश किया गया है। वहीं, केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह को घेरा

AAP ने भारत की विदेश नीति को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह की 14 मार्च को मोगा में रैली है। ऐसे में पूर्व विधायक व आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब देशभक्तों की धरती है। अमित शाह बताएं किस मुंह से यहां पर आ रहे हैं। डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पूछा कि - क्या सरकार डेराबस्सी को गेटवे ऑफ पंजाब के रूप में विकसित करेगी। इस पर मंत्री तरूणप्रीत ने कहा कि पंजाब के जितने भी प्रवेश द्वार हैं, सारे एंट्री पॉइंट पर विरासती गेट बनेंगे।

शिक्षामंत्री बोले- जल्दी ही लेक्चरर की भर्ती होगी

फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना ने अपने हलके के स्कूलों में शिक्षकों के खाली पडे़ पदों के बारे में जानकारी पूछी। शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने जवाब में कहा - रूरल स्कूलों में टीचरों की कमी है। जल्दी ही लेक्चरर की भर्ती होने वाली है। इससे यह अभी दूर हो जाएगी। वहीं प्रमोशन केस भी जल्दी होंगे। विधायक ने कहा - इन स्कूलों के टीचरों की ड्यूटियां इलेक्शन काम या अन्य हिस्सों में न लगाई जाए। इस पर शिक्षामंत्री ने कहा - हमने डीसी को आदेश दिए हैं कि टीचरों की डयूटियां न लगाने के लिए कहा गया है। वह अपने अपने इलाके के डीसी से बात कर सकते हैं।

Punjab-Assembly-Faces-Uproar-Over-Congress-Mla-Passes-Second-Resolution-Against-Khaira-Dhaliwal-Asks-Amit-Shah-To-Explain-With-What-Face-He-Is-Coming-Here




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023