March 15, 2026 01:07:05

पंजाब बजट में लुधियाना को तोहफा, जल्द हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान शुरु, 250 करोड़ का वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट मिला, मेडिकल कॉलेज भी बनेगा

Mar8,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब के बजट 2026 के जरिए पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना शहर को बड़ा तोहफा दिया गया है। जिसमें शहर में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। जिसका जल्द कार्य शुरु हो जाएगा। वहीं इसी के साथ साथ 250 करोड़ का वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद उन इलाकों में भी 24 घंटे स्वच्छ पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी जहां लोग लंबे समय से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। इसके अलावा हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू कराने की तैयारी ने शहरवासियों में नई उम्मीद जगा दी है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि लुधियाना को अब सिर्फ उद्योगों के शहर के रूप में नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही शहर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

Ludhiana-Receives-A-Gift-In-The-Punjab-Budget-With-Flights-Starting-Soon-From-Halwara-Airport-A-Water-Supply-Project-Worth-250-Crore-Rupees-And-A-Medical-College-To-Be-Built




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023