पंजाब। शनिवार को सीएम भगवंत मान लुधियाना पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च की। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की। लॉन्चिंग के बाद सीएम ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए। सीएम ने कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपके कारण कई घरों के चूल्हे जलते हैं। आप भी अन्नदाता हैं। आज आपको दे रहे हैं, कल महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की स्कीम लांच हो सकती है। सीएम ने आगे कहा- जो पॉलिसी आज हमने दी है यह इंडस्ट्री के लिए रन वे है इंडस्ट्री ने जितनी उड़ान भरनी है भरे, सरकार आपके साथ है। भारत को विश्व गुरु बनना है तो बिना पंजाब की तरक्की के नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 कमेटियां बनी थी, जिन्होंने इसके लिए अपनी राय दी। पॉलिसी बनाने में डिपार्टमेंट के अफसर, पंजाब डेवलपमेंट कमिशन, एआई का इस्तेमाल किया है। जितनी भी राय हमें मिली थी उसमें से 77 फीसदी राय मानी। एक प्रतिशत राय केंद्र से संबंधित थी। 22 प्रतिशत रह गए। उन पर भी चर्चा की गई। इससे पहले प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पॉलिसी देश में कहीं नहीं है। यह पॉलिसी अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लाई गई। उन्होंने बताया कि सीएम का इंडस्ट्री से बहुत प्यार है। कैबिनेट में 10 मिनट में इसे पास किया गया था।
मंत्री अरोड़ा ने बताई पॉलिसी की अहम बातें…
• इंप्लायमेंट का थ्रेस होल्ड कम है। अगर आप 25 करोड़ की इंवेस्टमेंट करते हैं और आपके पास 50 इंप्लाई हैं तो वो थ्रेस होल्ड की कैटेगिरी में आ जाएंगे।
• कैपिटल सब्सिडी पहली बार पंजाब में लाए जा रहे हैं। जेडएलडी में 100 प्रतिशत की छूट देंगे। मॉर्डनाइजेशन और एक्सपेंशन पर भी सब्सिडी दी जाएगी।
• इंसेंटिव पैकेज के लिए 15 साल का समय उद्यमियों को दिया जाएगा। इंप्लायमेंट पर 3000 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति, IT सेक्टर के लिए 5000 रुपए प्रति वर्कर प्रति माह रखा गया है।
• महिलाएं रात को काम कर सकेंगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट में इंडस्ट्री लगाने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेंगे।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)