February 16, 2026 07:35:14

पंजाब-चंडीगढ़ में तेज धूप से ठंड घटी:16-17 को बारिश की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक, फरीदकोट में 27.3 डिग्री

Feb12,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से रोजाना तेज धूप निकल रही है। ठंड कम हो गई है। लेकिन रात में थोड़ी ठंड है। यह स्थिति 15 तारीख तक बनी रहेगी। जबकि 16 और 17 को लगातार दो दिन कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 27.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस साल फरवरी का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 16 और 17 को अमृतसर से बारिश शुरू होगी। फिर तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और यह पूर्व की तरफ आना शुरू हो जाएगी। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, बरनाला, मानसा, पटियाला, लुधियाना इन सभी इलाकों में धीरे-धीरे 18 तारीख तक यह सिस्टम आगे निकल जाएगा।

यानी कि बारिश पासिंग रेन होगी, ऐसा नहीं कि पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रहे। इस तरह की वेदर एक्टिविटी होती रहेगी और हो सकता है कि अगर कहीं गरजने वाले बादल बनते हैं तो तेज हवाएं भी चल सकती हैं। एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

Bright-Sunshine-Reduces-Cold-In-Punjab-Chandigarh-Rain-Likely-On-16-17-Temperatures-Above-Normal-27-3-Degrees-In-Faridkot




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023