पंजाब। पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बहमन दीवाना के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक लाल रंग के सूटकेस में बंद एक युवती की लाश बरामद हुई। यह सूटकेस गांव के समीप एक खाली स्थान पर पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार आवारा कुत्ते सूटकेस को खींच रहे थे। जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पास जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोलकर देखा तो उसके अंदर करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया है। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई हो सकती है। मृतका के शरीर पर ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस पहचान का अहम सुराग मान रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)