February 14, 2026 20:15:49

पंजाब-हरियाणा में पानी विवाद, भाखड़ा बोर्ड के अधिकारी द्वारा नंगल डैम से जबरन पानी छोड़ने की कोशिश, Cm मान नंगल डैम के लिए रवाना

May8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी पर विवाद तेज हो गया है। इस विवाद के बीच पंजाब CM भगवंत मान नंगल डैम जा रहे हैं। CM के साथ एडवोकेट जनरल (AG) मनिंदरजीत सिंह बेदी भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक बीती रात भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ‌‌(BBMB) के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरन पानी छोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।  वहीं, BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भी भाखड़ा नंगल डैम पहुंचे हैं, लेकिन उन्हें डैम में नहीं जाने दिया गया। इसके बाद वह सतलुज भवन में पहुंचे। यहां मेन गेट पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपने समर्थकों सहित पहुंचे। उन्होंने सदन के मेन गेट ताला लगा दिया। आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

हाईकोर्ट ने कहा- पंजाब पुलिस BBMB के कामकाज में दखल न दे उधर, भाखड़ा डैम और लोहांद कंट्रोल रूम के संचालन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस BBMB के कामकाज में दखल नहीं दे सकती। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने इस संबंध 3 याचिकाओं पर फैसला देते हुए कहा कि पंजाब सरकार भाखड़ा नंगल बांध की सुरक्षा कानून के दायरे में रहकर ही बढ़ा सकती है।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के फैसले को भी लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर पंजाब सरकार ‌‌BBMB के फैसले से सहमत नहीं है तो इसके लिए लिए बोर्ड के चेयरमैन के जरिए केंद्र सरकार को एप्रोच कर सकती है। इसके बाद केंद्र सरकार को इस पर फैसला लेना होगा। बता दें कि हरियाणा को डैम से अभी सिर्फ 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा है।

Water-Dispute-In-Punjab-Haryana-Bhakra-Board-Official-Tries-To-Forcefully-Release-Water-From-Nangal-Dam-Cm-Mann-Leaves-For-Nangal-Dam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023