March 13, 2026 22:47:23

पानी के मुद्दे पर सुखबीर बादल ने लिखा पीएम को पत्र, कहा- पंजाब के पानी को लूटा जा रहा, पंजाबी खुद को अलग महसूस कर रहा

May4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जल विवाद तेज हो गया है। रविवार को पंजाब शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में बादल ने प्रधानमंत्री को पानी के मुद्दे के बारे अवगत करवाया। सुखबीर ने लिखा- पंजाब के नदी जल को किसी न किसी बहाने से लूटा जा रहा है और इस कारण पंजाबी खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। साथ ही यह भी खुलासा किया है कि राजस्थान और हरियाणा हमेशा से पंजाब के नदी जल के अवैध लाभार्थी रहे हैं और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी जारी करने का हालिया निर्णय पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव है। बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे उन कारणों को खत्म करने का अनुरोध किया, जिनके कारण अतीत में बहुत सी अनावश्यक परेशानियां हुई हैं। बादल ने कहा कि (पंजाब की उचित शिकायतों ) के कारणों को दूर करना और दर्दनाक अतीत को दोबारा होने से रोकना ही राष्ट्र की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।


मेरे राज्य के साथ हो न्याय-सुखबीर

उन्होंने कहा कि दरिया के पानी के मुद्दे पर पूरे देश में अंतरराज्यीय विवादों में लागू सिद्धांतों पर मेरे राज्य के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को कोई एहसान नहीं बल्कि उन्हें न्याय चाहिए। बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की निंदा करते हुए कहा कि उनके और उनकी पार्टी द्वारा के बार-बार यह वादा कि ‘‘हरियाणा और राजस्थान के हर खेत को पंजाब के दरिया के जल से सींचा जाएगा, जो कि पंजाब के असली दावे को कमजोर करता है। बादल ने कहा कि पंजाब के पास पानी की एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं है। मुख्यमंत्री मान को इस मुद्दे की गंभीरता को समझे बिना, अपने दोहरेपन से आग से खेल रहे हैं। उन्हें अपने इस दोहरी बात को समाप्त करना चाहिए।’ सुखबीर बादल ने कहा कि हरियाणा ने नदियों के अपने हिस्से से ज्यादा पानी का उपयोग कर लिया है, जो उसे गलत तरीके से आवंटित किया गया, क्योंकि उस पानी पर उसका कोई अधिकार नही है। पंजाब के प्रति कृतज्ञ होने के बजाय वह बेशर्मी से और भी ज्यादा पानी की मांग कर रहा है।

Sukhbir-Badal-Wrote-A-Letter-To-The-Pm-On-The-Issue-Of-Water-Said-Punjabs-Water-Is-Being-Looted-Punjabis-Are-Feeling-Isolated




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023