November 13, 2026 17:17:50

पंजाब-चंडीगढ़ में घनी धुंध का अलर्ट, 24 घंटे में 0.4 डिग्री गिरा तापमान, 9 तक बारिश की संभावना नहीं

Jan7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को पंजाब के 23 जिलों में घने से घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। जबकि यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। पठानकोट में सबसे अधिक तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया है। वहीं चंडीगढ़ में 22.8 डिग्री तापमान रहा है। 9 जनवरी तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले तीन घंटों के लिए 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथरला, तरनतारन शामिल है। ऐसे में कुछ स्थानों पर विजिबिलटी 0 से 2 मीटर के बीच में रह सकती है। यह अलर्ट सुबह नौ बजे तक जारी किया गया है।


इन जिलों में पूरा दिन कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ 12 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मालरेकोटला में घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

Dense-Fog-Alert-In-Punjab-Chandigarh-Temperature-Dropped-By-0-4-Degrees-In-24-Hours-No-Chance-Of-Rain-Till-9




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023