May 14, 2026 10:21:52

लुधियाना वासियों को मंत्री संजीव अरोड़ा दे सकते हैं बड़ी राहत, ट्रस्ट की जमीनें बिना रजिस्ट्री करवाए ट्रांसफर होने की सुविधा जल्द हो सकती है लागू

Feb23,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा की और से लुधियाना की जनता को जल्द बड़ी राहत दी जा सकती है। जिसमें शहरवासियों को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से ली जमींन आगे बेचने के लिए रजिस्ट्री कराने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अलॉटी की और से ट्रस्ट के जरिए जमीन को दूसरे के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार सरकार जल्द इस सुविधा को लागू कर सकती है। जिसके लिए मामूली सरकारी फीस की अदायगी करनी पड़ेगी। हालांकि इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि लंबे समय से लोग इस सरकारी झमेले से परेशान हैं। लोगों द्वारा लगातार रजिस्ट्री की ऑप्शन को खत्म करने की मांग की जा रही है। जिसके चलते एक बार फिर से मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा लोगों की समस्या का समाधान करते हुए रजिस्ट्री की ऑप्शन को खत्म कर सकते हैं। जिसके चलते अब जमीन के खरीददार और बेचने वाला व्यक्ति सीधे ट्रस्ट में अपने दस्तावेज जमा करवाकर ट्रांसफर करवा सकेगा। जानकारी के अनुसार लोकल बॉडी विभाग ने 2021 में यह ट्रांसफर सुविधा शुरु करने का ऐलान किया था। लेकिन यह सुविधा नहीं शुरु हो सकी थी। हालांकि अगर यह सुविधा लागू हो जाती है तो इससे सरकार को रेवेन्यू काफी भारी मात्रा में आ सकेगा। वहीं, लोग लंबे समय से इस सुविधा के इंतजार में हैं। लेकिन अब देखना होगा कि क्या मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा इस सुविधा को कब तक शुरु कराया जाएगा। वहीं बता दें कि पहले जहां अलॉटी को अपनी जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने के लिए रजिस्ट्री करवानी पड़ी थी। जिस कारण लाखों रुपए खर्च आ जाता था। मगर यह नए नियम आने पर मामूली फीस अदायगी के बाद सीधे प्रॉपर्टी ट्रांसफर हो सकती है।

Minister-Sanjeev-Arora-Could-Provide-Significant-Relief-To-Ludhiana-Residents-The-Facility-To-Transfer-Trust-Lands-Without-Registration-May-Soon-Be-Implemented




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023