May 13, 2026 23:55:03

लुधियाना में धागा कारोबारी पर ईडी की रेड, ऑनलाइन बैटिंग एप में पेमेंट लेनदेन से जुड़ा मामला, कई रडार पर

May13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पूर्व मंत्री और विधायक संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ही ईडी द्वारा अलग अलग आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। उनका अभी सात दिन का रिमांड चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ईडी की टीम द्वारा बुधवार को फिर से शहर में दबिश दी गई। यह रेड आरके रोड के धागा कारोबारी हीरा सचदेवा के ठिकानों पर की गई है। शाम तक टीमें जांच में जुटी रही। ईडी द्वारा उनका रिकॉर्ड व दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं कारोबारी के बैंक खाते और प्रॉपर्टियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। चर्चा है कि यह मामला ऑनलाइन भारती पे एप और बैटिंग एप घोटाले के साथ जुड़ा हुआ है। सूत्रों के अनुसार हीरा सचदेवा की उक्त एप में पेमेंट लेनदेन में संलिप्ता होने की आशंका है। जिसके चलते वे ईडी की कार्रवाई का शिकार हुए हैं। उक्त एप की ईडी द्वारा पहले से जांच की जा रही थी। जांच के दौरान हीरा सचदेवा के साथ लिंक सामने आया हैं। उनकी आपसी बैंक ट्रांजेक्शन भी हुई है। लिंक सामने आने के बाद टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार पहले हीरा सचदेवा जनपथ एस्टेट में रहते थे। लेकिन वहां से कोठी बेच दी। लेकिन टीम को इसकी जानकारी नहीं थी। जिसके चलते टीम ने पहले जनपथ पर रेड की। मगर वहां से बिना कार्रवाई वापिस लौटना पड़ा। चर्चा है कि कई और भी इस कार्रवाई में फंस सकते हैं। जल्द कई और भी शिकंजे में आ सकते हैं वहीं सूत्रों के मुताबिक ईडी की और से बैटिंग एप को लेकर जांच तेज कर दी गई है। जिसमें शहर के कई नामी लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं। बुधवार को हुई रेड भी इसी बैटिंग एप से जुड़ी हुई बताई जा रही है। हालांकि अभी तक ईडी की और से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार हीरा सचदेवा द्वारा बड़े लेवल पर बैटिंग एप का कारोबार किया जा रहा था। वैसे तो उसका धागे का कारोबार है। लेकिन वह बैटिंग एप के फंड में भी अहम भूमिका निभाता रहा है।

Ed-Raids-Ludhiana-Yarn-Trader-In-Connection-With-Payment-Transactions-Involving-Online-Betting-Apps-Several-Others-Under-Scanner




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023