May 15, 2026 13:39:06

काराबारा में बिल्डिंग बॉयलाज की धज्जियां उड़ा दो इंडस्ट्रियल निर्माण धड़ल्ले से जारी,बेबस नगर निगम

May12,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

काराबारा मेन रोड़ पर में बिल्डिंग बॉयलाज की धज्जियां उड़ाते हुए दो इंडस्ट्रियल निर्माण धड़ल्ले से जारी हैं। बड़ी बात है कि इन निर्माणों का नक्शा तक रिजेक्ट किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद ये निर्माण जोरशोर से जारी हैं। आपको बता दें कि  काराबारा स्थित मेन रोड के पास करीब 1850 गज जमीन पर दो इंडस्ट्रियल निर्माण किए जा रहे हैं। निगम से जो पहले प्लान सेंक्शन करवाया गया था, उसमें कम जगह दिखाई गई थी और मौके पर निर्माण अधिक जगह पर जारी है। आरोप है कि दोनों फैक्ट्रियों का निर्माण मंजूर नक्शे से अलग किया जा रहा है। निर्माण के दौरान जहां फ्रंट सैट बैक निर्धारित मापदंड़ के अनुरुप नहीं छोड़ा गया, तो वहीं पीछे की ओर बिल्कुल भी जगह नहीं छोड़ी गई। सूत्रों के मुताबिक एक फैक्ट्री मालिक ने बिना अनुमति लिए कथित मिलीभगत के सहारे निर्माण कार्य शुरू कर दिया और बिल्डिंग लैंटर तक पहुंच गई। जिस लिहाज से मौके पर बिना रोक टोक ये काम जारी है, उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि नगर निगम कितना बेबस दिखाई दे रहा है।

Building-Bylaws-Flouted-In-Karabaratwo-Industrial-Construction-Projects-Proceed-Unabated-Mc-Helpless




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023