February 14, 2026 20:19:17

दो दिन में चांदी ₹50 हजार किलो और सोना ₹20 हजार महंगा, लुधियाना का प्रॉपर्टी बाजार हुआ ठंडा

Jan29,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी में आई भयंकर तेजी ने सबको हैरत में डाल दिया है।  इसका बड़ा कारण ग्लोबल डिस्टरबेंस को माना जा रहा है। सोने और चांदी की तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बीते दो दिन में चांदी के दाम₹50000 प्रति किलो तक बढ़ गए हैं और आज लुधियाना की मार्केट में चांदी का रेट ₹4 लाख प्रति किलो को पर कर गया। वही सोने की चमक भी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है पिछले दो दिन में सोने के दाम में भी ₹20000 प्रति 10 ग्राम तक का इजाफा देखने को मिला है आज लुधियाना में 24 कैरेट सोने का रेट 1.85 लाख प्रति 10 ग्राम बोला गया।

फिलहाल सोने और चांदी कि यह रिकॉर्ड तोड़ तेजी कहां जाकर रुकेगी, इस पर अभी एक्सपर्ट भी अपनी राय देने से हिचकिचा रहे हैं। बड़ी बात है कि सोने और चांदी के दाम में और अधिक तेजी आएगी इस अनुमान में आम लोग  बाजार में सोना चांदी बेचने को भी आगे नहीं आ रहे हैं और कयास लगाया जा रहा है कि चांदी अगले 10 दिनों तक 5 लाख प्रति किलो का आंकड़ा भी पार कर सकती है।                                                          

 सोने और चांदी की तेजी ने प्रॉपर्टी कारोबार किया ठंडा 

सोने और चांदी के दाम में आई लाखों रुपए की तेजी ने प्रॉपर्टी कारोबार को बड़ा झटका दिया है लुधियाना में साउथ सिटी एरिया जो इन्वेस्टर्स के लिए प्रॉपर्टी का हब बना हुआ है, वहां के बाजार में भी बड़ी मंदी बताई जा रही है। इसका बड़ा कारण इन्वेस्टमेंट के लिए इस वक्त सोने और चांदी को बढ़िया विकल्प माना जा रहा है भले ही सोने और चांदी के दाम बेहद अधिक बढ़ गए हैं लेकिन इसके बावजूद इसमें आरिफ तेजी के चलते लोग लगातार इसमें इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। हालात ऐसे बन रहे है कि  इन्वेस्टर्स की ओर से लाखों रुपया प्रॉपर्टी से निकलकर सोने और चांदी में इन्वेस्ट किया जा रहा है।

 आम पब्लिक की ओर से भी सोना और चांदी को फिजिकल ना खरीद कर शेयर मार्केट में इसके ETF की खरीद की जा रही है। सोने और चांदी में एकाएक आई तेजी का ताजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 4 महीने पहले जो चांदी ₹1 लाख प्रति किलो थी उसके दाम चार गुना बढ़कर चार लाख रुपए प्रति किलो हो गया है। इस बड़ी तेजी ने इन्वेस्टर्स को प्रॉपर्टी की तेजी भूलाकर रख दी है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि पूरे विश्व में बने जंग के माहौल के चलते सोने और चांदी के दामों में और बड़ी तेजी आने वाले दिनों में देखी जा सकती है । 

 वही इस बारे में जब लुधियाना के प्रमुख ज्वेलर्स आनंद सीकरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी में आई भयंकर तेजी के चलते लोग इसे बेचने को भी आगे नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि सोने और चांदी में और कितनी तेजी बाकी है इस पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि बढ़ती तेजी के चलते सोने और चांदी को आजकल इन्वेस्टमेंट के तौर पर अधिक खरीदा जा रहा है।

Silver-became-costlier-by-50000-per-kg-and-gold-by-20000-in-two-days




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023