डेस्क, लुधियाना
पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की चेयरपर्सन रीना गुप्ता की ओर से सोमवार को एकाएक लुधियाना बहादुर के रोड स्थित 15 एमएलडी कॉमन एफुलेंट ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उनके साथ पीपीसीबी के मेंबर सेक्रेटरी डॉक्टर लवनीत दुबे और पीपीसीबी लुधियाना के चीफ इंजीनियर आर के रतड़ा मौजूद थे। इस दौरान पीपीसीबी चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने सीईटीपी की वर्किंग को जाना और वहीं प्लांट में होने वाली सैंपलिंग का प्रोसीजर भी पूछा। आपको बता दें कि आज लुधियाना के हयात होटल में लार्ज कैटेगरी इंडस्ट्री कारोबारियों की एक मीटिंग उद्योग, बिजली एवं लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा की अगुवाई में रखी गई है और पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता भी आज इस मीटिंग में शामिल होने को पहुंची थी। सीईटीपी का जायजा लेने के दौरान एसई कुलदीप सिंह, एक्सियन जसपाल सिंह एसडीओ गुरविंदर सिंह मौजूद थे। वहीं डाइंग इंडस्ट्री मेंबर्स में आदिनाथ डाइंग से ललित जैन, एकता डाइंग से सुभाष सैनी, ओसवाल फिनिशिंग मिल्स से अतुल मल्होत्रा, श्री गोपाल से से उमेश शर्मा, श्री बालाजी फिनिशिंग मिल्स से राकेश गुप्ता मौजूद थे।
Ppcb-chairperson-inspected-bahadur-ke-road-cetp-amid-heavy-rains
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)