डेस्क, लुधियाना
बुड्ढे दरिया के पानी में लगातार सुधार हो रहा और पहले से दरिया में बदबू भी काफी कम हुई है। यह दावा राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से किया गया है।उन्होंने बताया कि हैबोवाल क्षेत्र में जहां पहले बूढ़े दरिया के पानी का टीडीएस 2000 से अधिक दर्ज किया जाता था, वहीं आज यह करीब 852 पाया गया है। हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास बातचीत करते हुए संत सीचेवाल ने बताया कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर से बूढ़े दरिया में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की 79 डेयरियों का गोबर व मलमूत्र दरिया में जाने से रोका जा चुका है। नगर निगम की ओर से विभिन्न स्थानों से दरिया में मिल रहा लगभग 160 एमएलडी गंदा पानी रोकने में भी सफलता मिली है। बतां दे कि नगर निगम कमिश्नर ने 27 नवंबर की बैठक में भरोसा दिया था कि 10 दिसंबर तक बूढ़े दरिया में गिरने वाले सभी गंदे पानी को बंद कर दिया जाएगा। संत सीचेवाल ने बताया कि डाइंग यूनिटों के 40 और 50 एमएलडी क्षमता वाले कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट अदालत में विचाराधीन हैं, लेकिन इन प्लांटों से निकलने वाला पानी पर्यावरण मानकों पर खरा नहीं उतर रहा। संत सीचेवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स से लेकर हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स तक बुड्ढ़े दरिया का दौरा किया। इस दौरान अमृत धर्म कांधा, शिवपुरी, गऊघाट, रेलवे लाइन से लेकर हैबोवाल के बीच दरिया में गिर रहे गंदे पानी के स्रोतों की जांच की गई। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं बताते हुए संत सीचेवाल का आभार जताया। आम लोगों ने सीवरेज समस्याओं और दरिया किनारे हुए अवैध कब्जों का मुद्दा भी उठाया। दो एक्सावेटर मशीनें लगाई गई--- हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास दो एक्सावेटर मशीनें लगाई गई हैं जो दरिया से गार निकालने का काम कर रही हैं। दौरे के दौरान पत्रकारों द्वारा दरिया किनारे फेंके गए मेडिकल वेस्ट का मामला उठाए जाने पर संत सीचेवाल के निर्देशों पर पीपीसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल वेस्ट को नियमों के अनुसार उठवाया। दौरे में नगर निगम, ड्रेनेज, पीपीसीबी और ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संत सीचेवाल शिवपुरी के पास अधिकारियों के साथ बुड्ढ़े दरिया का दौरा करने पहुंचे। मौके पर कुछ इलाका निवासी मौके पर सींचेवाल से मिले और कहा कि आपके पहुंचने से दस मिनट पहले ही बुड्ढ़े दरिया में बह रहा सीवरेज आउटलेट बंद किया गया है। आपके जाते ही इसे फिर से खोल दिया जाएगा। इसके बंद होने से इलाके में पानी सड़कों तक आना शुरू हो जाएगा। जिससे इलाका निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ेगा। क्योंकि सीवरेज लाइन की शुरू से ही यहां पर भारी समस्या है। वहीं मौके पर मौजूद ओ.एंड.एम सैल के एक्सियन कमल ने कहा कि सीवरेज प्वाइंट को बंद कर दिया गया है। अगर इलाका निवासियों को कहीं कोई परेशानी आती है तो मुझसे संपर्क कर सकते है। इलाका निवासियों ने कहा कि कुछ दुकानदारों द्वारा बुड्ढ़े दरिया में रात के समय बोरियों व लिफाफों में गंदगी फेंक देते है। रात के समय जो लोग गंदगी फेंकने के लिए आते है उनसे कई बार झगड़ा भी हो चुका है परंतु वह फिर भी बाज नहीं आ रहे है। वहीं संत सीचेवाल ने कहा कि बुड्ढ़े दरिया को साफ करने में वह पूरी मेहनत कर रहे है। जिसमें इलाका निवासी भी सहयोग दे। इसके अलावा अगर कोई दरिया में गंदगी फेंकता है तो उसकी फोटो व विडियों बनाकर मुझे दें। संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। संत सीचेवाल ने मौके पर गिलास में पानी भी भर कर दिखाया और कहा कि बुड्ढ़े दरिया का पानी जल्द साफ होगा। --बॉक्स --- हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में छिपकर चलाई जा रहीं दो डाइंग यूनिटें पकड़ाई: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन ने बताया कि ये यूनिटें बाहर से देखने पर डेयरी जैसी लग रही थीं, लेकिन संत सीचेवाल की टीम द्वारा खुलासा किए जाने पर पीपीसीबी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद करने की सिफारिश की।
Two-dyeing-units-found-operating-secretly-at-haibowal-dairy-complex-recommended-for-closure
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)