यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना के नामी रोड कांट्रेक्टर (दास बिल्डर) के बेटे पर आज पांच छह नकाबपोशों ने लोहें की राड़ों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में कांट्रेक्टर के बेटे निकाश गुप्ता के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल भर्ती किया करवाया गया है। बताया जाता है कि ये हमला मोगा में डाले गए एक टेंडर की रंजिश में किया गया। असल में दास बिल्डर कंपनी की ओर से पंजाब सरकार की टेंडर बेवसाइट पोर्टल के जरिए ये टेंडर बिड़ किया था और टेंडर बिड़ करते ही मोगा के एक ठेकेदार ने उन्हें अपना टेंडर वापिस लेने के लिए धमकाना शुरु कर दिया। लेकिन उन्होंने टेंडर वापिस लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उक्त कांट्रेक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरु कर दी। बताया जाता है कि आज जब उनका बेटा निकाश गुप्ता शेरपुर चौक के नजदीक अपनी दुकान से बाहर निकल कार में बैठा तो इंतजार में बैठे पांच छह युवकों ने लोहें की राड़ों से सिर उस पर हमला बोल दिया। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हो गया। हमले के तुरंत बाद नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गए। इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर छह में शिकायत दी गई हैं।
Terror-Strikes-Ludhiana-Contractor-Threatened-Son-Brutally-Attacked-After-Tender-Bid
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)