पंजाब। पंजाब के सभी स्कूल- कॉलेज कल 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने शेयर की है। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 8 सितंबर को सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना होगा और यहां पर साफ सफाई का काम करना होगा। जबकि 9 सितंबर से बच्चे स्कूल जाएँगे। हालाकि मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल खुलने सबंधी डीसी द्वारा फैसला लिया जाएगा। वहीं, लुधियाना में सतलुज पर बना बांध अभी भी खतरा बना हुआ है, हालांकि इसी बीच फाजिल्का में गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने एक अस्थायी बांध तैयार कर लिया है। इसके जरिए अब सतलुज का ज्यादा पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे प्रभावित गांवों में राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रोपड़ और लुधियाना में दोपहर साढ़े 3 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)