August 13, 2026 14:12:18

पंजाब कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सफाई करेंगे टीचर, 9 सितंबर से आएंगे बच्चे

Sep7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के सभी स्कूल- कॉलेज कल 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने शेयर की है। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 8 सितंबर को सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना होगा और यहां पर साफ सफाई का काम करना होगा। जानकी 9 सितंबर से बच्चे स्कूल जाएँगे। हालाकि मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल खुलने सबंधी डीसी द्वारा फैसला लिया जाएगा। वहीं, लुधियाना में सतलुज पर बना बांध अभी भी खतरा बना हुआ है, हालांकि इसी बीच फाजिल्का में गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने एक अस्थायी बांध तैयार कर लिया है। इसके जरिए अब सतलुज का ज्यादा पानी पाकिस्तान की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे प्रभावित गांवों में राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रोपड़ और लुधियाना में दोपहर साढ़े 3 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Punjab-Schools-And-Colleges-Will-Open-From-Tomorrow-Teachers-Will-Do-The-Cleaning-Children-Will-Come-From-September-9




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us