लुधियाना। लुधियाना में रोजाना ही कोई न कोई वारदात हो रही है। अपराधियों द्वारा सरेआम गोलियां चला दी जाती है। जबकि इन मामलों में तो कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ चुकी है। खबर सामने आई है कि हैबोवाल के संगम चौक में सरेआम बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। चर्चा है कि इस दौरान एक व्यक्ति की बाजू में गोली लगी है। हालांकि दिनदिहाड़े ऐसी वारदात होने से लोगों में सहम का माहौल है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर हैबोवाल थाने की पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। अधिकारियों द्वारा अभी मामले की पुष्टि नहीं की जा रही। सूत्रों के अनुसार एक स्कार्पियों गाड़ी में सवार बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति पर गोलियां चलाई गई है। हालांकि कुछ श्रण पहले का यह मामला है। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)