March 15, 2026 08:18:50

किट्टी क्वीन ग्रुप ने करवाया तीज उत्सव, दीपिका परमिंदर और पलक बनी विनर

Jul26,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क ,लुधियाना।                                                                                                     किट्टी क्वीन ग्रुप की ओर से तीज उत्सव फव्वारा चौक स्थित बसंत रेस्टोमेंट में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई ग्रुप की प्रेसिडेंट मुस्कान शर्मा की ओर से की गई और इस उत्सव में एक आस एनजीओ की प्रेसिडेंट और पनसप की पूर्व डायरेक्टर सिम्मी चोपड़ा पाषाण चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुई। ग्रुप मेंबर्स की ओर से इस दौरान चीफ गेस्ट सिम्मी चोपड़ा पाषाण को सबसे पहले अपनी अपनी इंट्रोडक्शन दी और ग्रुप की ओर से पिछले दो-तीन सालों में करवाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। ग्रुप मेंबर्स ने बताया कि वह पिछले दो सालों से प्रेसिडेंट मुस्कान शर्मा की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेती आ रही है। वही ग्रुप प्रेसिडेंट मुस्कान शर्मा ने बताया कि चाहे मदर्स डे हो या करवा चौथ का उत्सव हो, हर बार ग्रुप मेंबर्स पूरे उत्साह में दिखाई दिए है । उनके कार्यक्रम के हर बार कामयाब रहने का कारण भी पूरी एनर्जी से भरे उनके मेंबर्स ही है और मेंबर्स का यही उत्सव ने उन्हें हर बार नए-नए कार्यक्रम करने की प्रेरणा भी देता है। तीज उत्सव से जुड़े इस प्रोग्राम में सभी मेंबर्स पंजाबी वेशभूषा में शमिल हुए । इस दौरान महिलाओं कीऔर से रैंप वॉक, डांस, गिद्दा और कई तरह की एक्टिविटी का आनंद मानते दिखाई दिए। कार्यक्रम की मुख्य मेहमान सिम्मी चोपड़ा पाषाण ने मिस तीज कम्पिटीशन में जज की भूमिका भी अदा की।   कार्यक्रम में  दीपिका शर्मा तीज क्वीन विजेता रही और वही परमिंदर कौर फर्स्ट और पलक धीमान सेकंड रनर अप रही। वही डांस में पहले स्थान पर रूबी और दूसरे स्थान पर नताशा रही। जबकि मॉडलिंग प्रतियोगिता में सुमनदीप पहले और हिना दूसरे नंबर पर रही। जबकि अनीता धीमान को उम्र के लिहाज से बेस्ट डांस से नवाजा गया। इस दौरान सिम्मी चोपड़ा पाषाण ने कहा कि महिलाओं को घर से बाहर निकल इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने मुस्कान शर्मा की ओर से आयोजित तीज उत्सव को बेहद सराहा। इस अवसर पर मुस्कान शर्मा ने FCI की पूर्व अधिकारी और ग्रुप मेंबर सुलक्षणा गाबा की ओर से इस कार्यक्रम के लिए दिए विशेष योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सुमन कपूर, पूर्व एफसीआई मैनेजर सुलक्षणा गाबा, चंद्रावती शर्मा, पूर्व एफसीआई मैनेजर सुदेश कुमारी, दीपिका शर्मा, पूर्व FCI मैनेजर परविंदर कौर, पूर्व एफसीआई मैनेजर शिंदरपाल कौर, FCI मैनेजर जसविंदर कौर संधू,  रूपमदीप कौर, सुमनदीप कौर, ज्योति कौर,  रितु कुमारी, नेहा गोयल, हिना गोयल, दीया  खुराना, कशिश, काव्या, पलक धीमान, सोनिया शर्मा और अन्य मेंबर मौजूद थे।































Kitty-queen-group-organized-teej-festival-deepika-and-palak-became-winners




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023